कानपुर । कानपुर नगर के रुमा रघुवीर नगर स्थित सरस्वती बीएड कालेज में उत्तर प्रदेश शासन की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत बीएड छात्र व छात्राओं को स्नातक एमएलसी अरुण पाठक के द्वारा नि शुल्क स्मार्टफोन वितरित किए गए । यहां पर निन्यानवे छात्र व छात्राओं को स्मार्टफोन बांटे गए । जिसके बाद सभी ने ग्रुपिंग फोटो भी खिंचवाई ।

रुमा के रघुवीर नगर स्थित सरस्वती बीएड महाविद्यालय में निशुल्क स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया । विद्यालय के प्रबंधक डॉ० प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि स्नातक एमएलसी अरुण पाठक का माला पहनाकर स्वागत किया । जिसके बाद छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए ।
विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्मार्टफोन सरकार ने आपको पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए दिया है । आप सभी इसका इस्तेमाल कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकते है । इस दौरान यहां पर निन्यानवे बीएड छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया । सरस्वती बीएड कालेज प्राचार्या डॉ० कोपल गुप्ता ने छात्र-छात्राओं से कहा की सरकार आप सभी को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है । आप अभी को भी मेहनत कर सरकार को बताना होगा कि आप भी किसी से कम नहीं है । आप भी डिजिटल के युग में आगे है और अपने सपने साकार कर सकते है ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लाडली प्रसाद सह प्रबंधक,रजनीश पाठक संगठन मंत्री विद्या भारती,आर के सिंह, सोमेंद्र प्रताप सिंह समाजसेवी एवं शिक्षक व शिक्षिकाएं सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ।
