फतेहपुर । किसानों से दान में पराली लेकर अस्थाई गौशालाओं को दी जाएगी ।
यह जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक फतेहपुर राम मिलन सिंह परिहार ने बताया कि फसल अवशेष प्रबन्धन के अर्न्तगत वर्तमान समय में धान फसल की कटाई प्रारम्भ हो चुकी है । फसल अवशेष/पराली जलाने से रोकथाम हेतु किसानों से पराली दान में लेकर अस्थायी गौशालाओं में भेजी जायेगी ।
अतः जनपद स्तर पर किसानों से पराली संग्रह हेतु श्री सुरेन्द्र चौधरी,वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी एवं श्री विकास कुमार ,प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को नामित किया जाता है । जिनका मोबाइल नम्बर 7839882347 एवं 7839882342 है । जो किसान भाई पराली गौशाला हेतु दान देना चाहते हैं । वह उपरोक्त दूरभाष नम्बर पर अवगत करा सकते है । जिसे ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान के माध्यम से गौशालाओं में भेजने की व्यवस्था की जायेगी ।
