फतेहपुर । नन्द बाबा दुग्ध मिशन के तहत चयनित गौ पालकों को पुरस्कार के साथ दिया जाएगा प्रशस्ति पत्र ।
जानकारी देते हुए उप दुग्धशाला विकास अधिकारी दुग्धशाला विकास उ०प्र० फतेहपुर ने बताया कि जनपद फतेहपुर में नन्द बाबा दुग्ध मिशन अन्तर्गत मुख्यमन्त्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत रूपये 10000 अथवा 15000 तक का पुरुस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के सम्बन्ध में योजना के मुख्य बिन्दु इस प्रकार है । यह योजना प्रदेश के समस्त जनपदो मे लागू है । इस योजना के अन्तर्गत गिर, साहीवाल,थारपारकर,हरियाणा एवं गंगातीरी नस्ल की गायो का प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन उच्च स्तर का (निर्धारित मानको के अनुसार) चयनित गौपालको को रूपये 10000 अथवा 15000 की प्रोत्साहन धनराशि एवं प्रसस्ति पत्र प्रदान किये जायेगें ।
एक गाय के जीवनकाल में केवल एक बार प्रोत्साहन का लाभ पशुपालक को पुरूस्कार गायों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय व्यात के लिये लागू है ।
प्रगतिशील गौपालको को अधिकतम दो गाय प्रति पशुपालक के लिये केवल एक बार प्रोत्साहन का लाभ अनुमन्य होगा ।योजना केवल व्यक्तिगत लाभार्थी हेतु अनुमन्य ।
आवेदन पत्र गाय की ब्यात की तिथि से 45 दिन के अन्दर प्रस्तुत करना होगा ।
आवेदन प्रारम्भ की तिथि- 20 सितम्बर 2023 ।
इस योजना के सम्बन्ध में आवेदन पत्र का प्रारूप व सम्बन्धित शासनादेश विभागीय पोर्टल पर तथा सम्बन्धित जनपद के मुख्य विकास अधिकारी,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,दुग्धशाला विकास अधिकारी, उप दुग्ध शाला विकास अधिकारी,खण्ड पशु चिकित्साधिकारी के कार्यालयों में उपलब्ध है ।
