बकेवर/फतेहपुर । देवमई विकास खंड के पधारा गाँव मे संचालित अमूल की डेयरी जी किसानो को बर्तन वितरित किये गए । किसानो को इससे जुड़ी योजनाओ और लाभो के बारे मे जानकारी दी गई । दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति पधारा में इस वर्ष के समिति लाभ से सत्तर किसानों को फील्ड इंचार्ज सुपरवाइजर अनुज सिंह व अरविंद्र कुमार,सचिव विनय कुमार, अध्यक्ष अशोक कुमार की अगुवाई में बर्तन का वितरण किया गया । जिसमे किसानों में खुशी की लहर देखी गई ।

सचिव विनय ने बताया की संघ लाभ से किसानों को इसके अलावा 10% बोनस सीधे उनके बैंक खाते में जाएगा ।रामबहादुर पटेल, महावीर पटेल, अजीत सिंह,रामराज कुरील, अनिल,संजय,अमन,सुभाष आदि रहे ।
