– विशेष स्थान हासिल करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित
बिन्दकी/फतेहपुर । तीन दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन छात्रों ने रेस में दौड़कर गोला फेंक कर व लंबी कूद कर अपना दम खम दिखाया । वहीं विशेष स्थान हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया ।
खजुहा कस्बे के पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज में शुक्रवार को क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ । जिसमें 6 विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया खेलकूद प्रतियोगिता में रेस में दौड़कर गोला फेंक कर व लंबी कूद कर छात्रों ने दमखम दिखाया । सीनियर वर्ग बालक में 800 मीटर की रेस में दयानंद इंटर कॉलेज बिन्दकी के महेंद्र प्रथम स्थान पर रहे ।
सीनियर रेस 200 मीटर में पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज के शत्रुघ्न प्रथम रहे सीनियर रेस 100 मीटर में दयानंद इंटर कॉलेज के लखन लाल प्रथम रहे गोला फेंक में नेहरू इंटर कॉलेज के आदित्य सिंह ने प्रथम स्थान पाया 400 मीटर की सब जूनियर रेस में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज जोनिहा के अजय सबसे आगे रहे 200 मीटर रेस सब जूनियर में पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज के आदिल सिंह प्रथम स्थान पर रहे 100 मी सब जूनियर रेस में पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज के आर्यन ने प्रथम स्थान पाया ।
वही लंबी कूद में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज जोनिहा के राजू प्रथम स्थान पर रहे । इस मौके पर पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुआ के प्रधानाचार्य राजेश कुमार सरोज दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश बाजपेई नेहरू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमरजीत सिंह स्वामी विज्ञानानंद इंटर कॉलेज गोकलपुर के प्रधानाचार्य मणीशंकर मौर्य के अलावा शिक्षक देव कुमार अशोक सोनकर रामकरण सिंह नीरज दुबे सुधीर शैलेंद्र कुमार सुरेश अर्पण मिश्रा आशीष पारुल तथा कल्पना आदि लोग मौजूद रहे ।
