बिन्दकी/फतेहपुर । आज शाम करीब 5:30 बजे नगर के रामलीला मैदान स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में आगामी 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक चलने वाले पांच दिवसीय दशहरा महोत्सव को लेकर आज श्री रामलीला कमेटी बिन्दकी के अध्यक्ष श्री रामजी गुप्ता के नेतृत्व में दशहरा महोत्सव 2023 की पुस्तिका का विमोचन किया गया ।
इस मौके पर संरक्षक मंडल के राम कुमार साहू,गोपाल जी गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता व महामंत्री दिनेश मिश्रा,कोषाध्यक्ष पुरूषोत्तम ओमर,मंत्री कुलवंत सिंह, मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता के अलावा कार्यकारिणी सदस्य ऋषि गुप्ता,रामकुमार ठेकेदार,सत्यम ओमर,विजय सविता चंद्र प्रकाश चंदू, संदीप गुप्ता, उदय छोटू जी,सीताराम अवस्थी,लकी अवस्थी, उत्कर्ष सिंह, पिंटू सोनकर, रोशन दुबे, आशीष यादव के अलावा सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे ।
