– रोजगार मेला सेवायोजन कार्यालय परिसर में 10 अक्टूबर को
फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग द्वारा सेवामित्र पोर्टल sewamitra.up.gov.in का विकास इस उद्देश्य के साथ किया गया है कि स्थानीय स्तर पर कुशल कामगारों को रोजगार उपलब्ध हो सके एवं आम जनता अपनी दैनिक जरूरतो जैसे ए.सी सर्विसे एंड रिपेयर,एप्लाइन्स रिपेयर डाक्टर ऑन काल आई.टी.हार्डवेयर सर्विस,मैन पावर सर्विस, आर.ओ. सर्विस एंड रिपेयर,प्रिंटिंग रिपेयर एंड सर्विस,इलेक्ट्री शियन,प्लम्बर,ब्यूटीशियन,बारबर,इन्श्योरेन्स,एडवाइजर,ड्राइवर, कारपेंटर,कुक,नर्सिंग आदि 22 से अधिक सुविधाओ का लाभ घर बैठे एक फोन काल से प्राप्त कर सकते है । इसके लिये उ०प्र० शासन द्वारा 155330 टोल फ्री नम्बर जारी किया गया है । अतः समस्त जनपदवासी उक्त टोल फ्री नम्बर पर काल कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते है ।
सेवायोजन कार्यालय की समस्त सेवाए निःशुल्क है । किसी भी अभ्यर्थी से किसी भी प्रकार शुल्क नहीं लिया जाता है । कार्यालय द्वारा 13 अक्टूबर 2023 को कार्यालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है ।
