कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बैंक कर्मी महिला का युवक ने नहाते समय चुपके से मोबाइल से वीडियो बनाठ लिया ।
पीड़िता ने वीडियो बनाते देख विरोध किया तो उसने वायरल करने की धमकी दी । जिसके बाद पीड़िता ने महाराजपुर पुलिस से शिकायत की । पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जांच पड़ताल में जुट गई ।
जानकारी के अनुसार महाराजपुर क्षेत्र के एक बैंक में काम करने वाली (30) वर्षीय महिला किराए के मकान मे रहती है । शुक्रवार को नहाने के दौरान वहीं पर टायल्स का करने वाला महाराजपुर थाना क्षेत्र के महुआगांव निवासी राज बहादुर सिंह (38) ने बाथरूम की खिड़की से मोबाइल से वीडियो बना लिया ।
वीडियो बनाते युवक को महिला ने देख लिया और विरोध भी किया तो युवक ने महिला को वायरल करने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया । जिसके बाद पीड़िता ने महाराजपुर थाने पहुंचकर शिकायत पत्र देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई । पीड़िता की तहरीर के आधार पर महाराजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया ।
