फतेहपुर । आज 10 अक्टूबर को संकल्प मिशन के तहत रोजगार मेला व कैरियर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया है ।
यह जानकारी देते हुए उज्जवल कुमार सिंह जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प मिशन रोजगार को सफल बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय व कौशल विकास मिशन फतेहपुर के संयुक्त तत्वावधान में कल 10 अक्टूबर 2023 को प्रातः 11:00 बजे कार्यालय परिसर में रोजगार मेला व करियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें प्रदेश स्तर की पुखराज हेल्थ केयर कानपुर पीपल दी ।
ऑनलाइन सर्विसेज शिवशक्ति बायोटेक प्रा.लि. आदि कंपनियों द्वारा प्रतिभाग कर योग्य अभ्यर्थियों को वेतनमान 8500 से 12000 हेतु चयनित कर सेवायोजित किया जायेगा । रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी का सेवायोजन पोर्टल पर पंजीयन साथ ही रोजगार मेले हेतु आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है । कोई भी अभ्यर्थी जो इंटर,स्नातक,आईटीआई/ डिप्लोमा पास,आयु 18 से 35 वर्ष तक हो ।
उक्त तिथि को अपने पंजीयन प्रपत्र व समस्त प्रमाण पत्रो सहित आयोजन स्थल पर प्रातः 10 बजे तक अवश्य उपस्थित हो ।
रोजगार मेले में ऑनलाइन आवेदन हेतु कल 10 अक्टूबर तक कार्यालय से सम्पर्क करें । इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी विभाग के लिए पोर्टल पर अथवा किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय में उपस्थित होकर व कार्यालय के दूरभाष संख्या 05180-298602 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते है ।
सेवायोजन कार्यालय की समस्त सेवाए निःशुल्क है । किसी भी अभ्यर्थी से किसी भी प्रकार शुल्क नहीं लिया जाता है । 13 अक्टूबर 2023 को भी कार्यालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है ।
