फतेहपुर । आवंटित आलू बीज का उठान रोस्टर के अनुसार किया जाएगा ।
यह जानकारी देते हुए डॉ० रमेश पाठक जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जनपद फतेहपुर हेतु निदेशालय द्वारा आवंटित आलू बीज उठान के रोस्टर के अनुसार 13 अक्टूबर 2023 को उपलब्ध होने की सम्भावना है । जिन कृषको ने अभी तक आवेदन न किया हो, वो अपना आवेदन विकास खण्ड प्रभारियों को जमा कराते हुए आलू बीज प्राप्त होने का स्थल एवं दिनांक की जानकारी कर सकते हैं ।
