फतेहपुर । जिले के मलवा थानां क्षेत्र के सहली गाँव में संदिग्ध व्यवस्था में एक युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है ।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सहेली गाँव निवासी सन्तोष कुमार की 20 वर्षीय पुत्री शिवानी ने घर के अंदर सन्दिग्धी अवस्था में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है ।
