फतेहपुर : प्राशिक्षत स्नातक शिक्षक,प्रवक्ता संवर्ग (07 व 08 अगस्त एवं 17 व 18 अगस्त 2021),बीएड (08 अगस्त 2021) की परीक्षा कराने के संबंध में विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने बैठक ली ।
उन्होने कहा कि प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक,प्रवक्ता संवर्ग, बी०एड० की परीक्षाओं को नकल विहीन सम्पन्न कराये ।
परीक्षा केन्द्रों में परीक्षाथियों के लिए,पीने का पानी,साफ सुथरा शौचालय (पुरुष/महिला),बिजली आदि व्यवस्था सुदृण तरीके से कर ली जाए । अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर इस प्रकार समस्या न हो । अभ्यर्थियों की तलाशी कराकर,प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड/ पैनकार्ड या कोई आईडी प्रूफ जांच कर ही परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दे ।
परीक्षा केन्द्रों में लागये गए के अधिकारियों/कर्मचारियों आईडी कार्ड जारी करवाये । परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा क्रियाशील होंने चाहिए । परीक्षा से संबंधित अधिकारी नियमानुसार नकल विहीन परीक्षा कराये । सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखा जाय,परीक्षा केंद्रों में जिनकी डयूटी लगी है । वे अनुपस्थिति नहीं रहेंगे अन्यथा नियंमनुसार कार्यवाही के लिए तैयार रहे । परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल,इलेक्ट्रॉनिक वाच आदि पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा । परीक्षा प्रारंम्भ होने के 30 मिनट पूर्व ही प्रवेश दिया जाय । परीक्षा प्रांरभ होने के 10 मिनट के बाद से परीक्षा पूर्ण समाप्ति के बाद ही अभ्यर्थियों परीक्षा कक्ष के बाहर निकलने दिया जाय ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य सहित अन्य संबंधितगण उपस्थिति रहे ।
