फतेहपुर /खजुहा : मिशन प्रेरणा के अंतर्गत सोमवार को पुरुषोत्तम इंटर कालेज खजुहा में खजुहा ब्लॉक के बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त प्रधानाध्यापकों की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें एस आर जी राधेश्याम दीक्षित ने ऑनलाइन पठन-पठान में ई-पाठशाला का आयोजन किया गया ।
कोविड-19 के कारण बच्चों को विद्यालयों में न बुलाकर उनके घरों के पास ही 8-10 बच्चों को इकट्ठा करके मोहल्ला क्लास का नियमित संचालन के विषय में विस्तार से चर्चा की ।
डायट मेंटर संजीव सिंह ने विभिन्न ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षणों के महत्व बताते हुए उन्हें समय से पूर्ण करके उसको विद्यालय स्तर पर क्रियान्वयन के विषय में चर्चा की तथा उत्तर प्रदेश दूरदर्शन पर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक प्रसारित शैक्षणिक प्रसारणों को देखने हेतु बच्चों को प्रेरित करने को शिक्षकों से कहा ।
अनीता शाह खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी अध्यापकों से नियमित विद्यालय समय में विद्यालय स्तर पर कार्य विभाजन करके शैक्षणिक गतिविधियों को संचालित करने को कहा जिससे “घर ही बन जाएगा विद्यालय हमारा,हम चलाएँगे ई पाठशाला” के उद्देश्य को पूरा करते हुए जल्द खजुहा को प्रेरक ब्लॉक बनाने का सभी शिक्षकों के साथ संकल्प लिया ।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष बलराम सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को दिया ।
गोष्ठी का संचालन सुधीर शुक्ला ए आर पी ने किया गोष्ठी में समस्त प्रधानाध्यपकों,संकुल शिक्षकों,ए आर पी,मुनेश्वरचंद्र , संजय उत्तम, अनवर ने प्रतिभाग किया ।
