फतेहपुर । बच्चों के साथ शिक्षक की भूमिका में नज़र आए मंत्री जी फ़तेहपुर । ज़िले के छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन कुछ ख़ास रहा क्योंकि प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री व पूर्व आईपीएस अधिकारी श्री असीम अरुण उनको बता रहे थे कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी किस तरह बेहतर तरीक़े से की जाए । बुधवार को जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने आए समाज कल्याण मंत्री ने जीआईसी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चों से सीधा संवाद किया ।

मंत्री श्री असीम अरुण ने कार्यक्रम की शुरुआत में बताया कि सरकार समाज के कमजोर व पिछड़े वर्ग के बच्चों का प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए सभी ज़िलों में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग संचालित कर रही है । जहां आईएएस, पीसीएस के अतिरिक्त इंजीनियरिंग, मेडिकल आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी समाज कल्याण विभाग करवाता है ।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों से समाज कल्याण मंत्री से ये भी जाना कि बेहतर तरीक़े से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कैसे की जाए ।
इस मौक़े पर कुछ बच्चों ने अभ्युदय कोचिंग में पढ़ाई को लेकर कुछ सुझाव भी दिया । जिसे श्री अरुण ने लागू करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिया । कुछ बच्चों ने पुस्तकालय में हिंदी व अंग्रेज़ी की विशेष पुस्तकों को मँगवाने का सुझाव भी दिया । जिसे एक सप्ताह में पूरा करने का आश्वासन विभागीय अधिकारियों ने मंत्री जी को दिया ।
