फतेहपुर । शहर के स्थानीय चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में आठवीं फतेहपुर सहोदया प्रधानाचार्यों की बैठक संपन्न हुई । जिसमें फतेहपुर के 20 विद्यालयों के प्रधानाचार्य सम्मिलित हुए ।
बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथि महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी,सीपीएस की डायरेक्टर इंजी. प्राची श्रीवास्तव,प्रबन्धक संजय श्रीवास्तव,प्रधानाचार्या डॉक्टर पद्मालया दास चौधुरी, सीपीएस बिंदकी के प्रधानाचार्य नितिन तिवारी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई इसमें महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी सहोदया के प्रेसिडेंट के रूप में और सी.पी.एस. बिन्दकी के प्रधानाचार्य नितिन तिवारी सेक्रेटरी के रूप में बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे ।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति_ 2020 की शिक्षा नीतियों के क्रियान्वयन हेतु एक कदम प्रयास की ओर अग्रसर हुए । जिसमें बच्चों के शैक्षिक पाठ्यक्रम के अलावा पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों के द्वारा उनके सर्वांगीण विकास के लिए अंतरविद्यालय स्तर पर संगीत,खेल,नृत्य,वाद-विवाद, भाषण,कविता लेखन,निबंध लेखन,क्विज, विशेष अवसरों पर आर्ट-क्राफ्ट आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन कराए जाने का प्रस्ताव रखा गया सभी ने एक मत से इस सुझाव का समर्थन किया ।
इस बैठक में सीपीएस की हेड मिस्ट्रेस श्रीमती रीना शुक्ला समेत 20 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की सक्रिय भागीदारी रही ।
