फतेहपुर । राजकीय पॉलिटेक्निक बिन्दकी फतेहपुर में प्रधानाचार्य ध्रुव नारायण और ट्रेंनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर रविंद्र प्रसाद द्वारा लोकोमोटिव इंजन बनाने वाली और उसका मेंटेनेंस करने वाली कंपनी Wabtec लोकोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड (G E लोकोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड शाहजहांपुर) कंपनी को 9 अक्टूबर 2023 को रोजगार मेला के लिए बुलाया गया ।
जिसमें इलेक्ट्रिकल,मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक ब्रांच के छात्र-छात्राएं भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न राजकीय पॉलिटेक्निक संस्था से उक्त दिनांक में इंटरव्यू देने के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक बिन्दकी फतेहपुर में बढ़ चढ़कर भाग लिया ।
कंपनी से चार पदाधिकारी की टीम केंपस प्लेसमेंट के लिए आए कंपनी ने 205 छात्र छात्राओं का लिखित परीक्षा लिया जिसमें से 61 छात्र छात्राओं को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलि स्टेड किया । कंपनी ने 9 छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार तारीख 9 अक्टूबर को रात को 9:00 बजे तक इंटरव्यू लिया और शेष छात्र-छात्राओं का इंटरव्यू दिनांक 10/07/23 को शाम 7:00 बजे तक लिया । प्रत्येक छात्र-छात्राओं का इंटरव्यू लगभग 40 मिनट तक चला ।
ट्रेंनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर द्वारा बताया गयाकि कंपनी के विभिन्न डिपार्टमेंट के पदाधिकारी द्वारा संबंधित विषय से बहुत ही गहराई से प्रश्न पूछे गए । छात्र-छात्राओं को पूर्ण रूप से उत्तर देने के लिए काफी समय दिया जा रहा था ताकि कोई होनहार छात्र-छात्राएं उत्तर देने से वंचित ना रह जाए कंपनी के सभी पदाधिकारी अपनी अपनी रेटिंग देते हुए अंतिम निर्णय लेते हुए 11 छात्र-छात्राओं को रोजगार दिया ।
कंपनी के Head HR steva गुंजन ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं हमारी कंपनी में सेलेक्ट हुए हैं उनकी सैलरी प्रतिमाह 15000 दिया जाएगा और इसके साथ ही साथ कंपनी में खाना और ट्रांसपोर्ट फैसेलिटीज फ्री होगा ।
1 साल ट्रेनिंग कंप्लीट करने के बाद उन्हें जूनियर इंजीनियर बना दिया जाएगा और कंपनी का जो सैलरी स्ट्रक्चर होगा वह उन पर लागू होगा ।
1 साल के बाद कंपनी चयनित छात्र-छात्राओं को स्थाईकरण करते हुए सैलरी लगभग 25000 पर मंथ देगी ।
संस्था के प्रधानाचार्य ध्रुव नारायण, ट्रेंनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर रविंद्र प्रसाद (कार्यवाहक विभागाध्यक्ष पेंट टेक्नोलॉजी), ट्रेंनिंग प्लेसमेंट प्रभारी श्री शिवचरण प्रजापति,इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के HOD आलोक श्रीवास्तव, मैकेनिकल डिपार्टमेंट के कार्यवाहक विभाग अध्यक्ष सुजीत मौर्य,देवेश श्रीवास्तव प्रवक्ता केमिकल इंजीनियरिंग, डॉ० राहुल प्रवक्ता केमिकल इंजीनियरिंग, शिवांगी निगम प्रवक्ता केमिकल इंजीनियरिंग, चंद्र नारायण प्रवक्ता पेंट टेक्नोलॉजी, प्रफुल्ल चौहान प्रवक्ता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सोम नाथ मंडल प्रवक्ता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग,जितेंद्र गौतम प्रवक्ता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मनीष कुमार सिंह प्रवक्ता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, श्रीमती माध्यमिक कुशवाहा प्रवक्ता मैकेनिकल इंजीनियरिंग,श्रीमती शालिनी प्रवक्ता फिजिक्स,श्रीमती डॉक्टर रूपाली प्रवक्ता इंग्लिश,प्रवक्ता अजय कुमार कनौजिया मैकेनिकल डिपार्टमेंट,सविंद दोहरे प्रवक्ता मैकेनिकल इंजीनियरिंग ,पिंटू रावत प्रवक्ता मैकेनिकल इंजीनियरिंग,दीपचंद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग,शिवाकांत,पिंटू रावत प्रवक्ता मैकेनिकल इंजीनियरिंग ,प्रवक्ता की केमिस्ट्री विभव सिंह,प्रवक्ता मैथमेटिक्स शशांक, प्रवक्ता अमित मैकेनिकल इंजीनियरिंग, प्रवक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग श्री अजमत अली,शिवा शिवाकांत वरिष्ठ सहायक, स्टेनो प्रयाग नारायण,कनिष्क सहायक शाहिद खान, वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर रविंद्र वर्मा,बसंत लाल,रंजीत कुमार इत्यादि ने चयनित छात्र छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
संस्था के प्रधानाचार्य ने बताया कि हमारे यहां इस सत्र में तीन पूल केंपस का आयोजन किया जा चुका है । जिसमें संस्था से 75 परसेंट छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट हो चुका है ।
