फतेहपुर । आज लोक निर्माण विभाग के सभागार में सदस्य “दिशा” राज्य स्तरीय समिति ग्रामीण विकास मंत्रालय (भारत सरकार) श्री राजू बाल्मीकि ने अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की ।

उन्होंने केंद्र/प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी व विकास परख योजनाओं में यथा-अन्त्योदय/पात्र गृहस्थी कार्ड,निराशित, वृद्धा पेंशन,उज्जवल योजना,प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना (गोल्डेन कार्ड),मिडे मील आदि योजनाओं की सम्बंधित अधिकारियों से जानकारी ली ।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की जनहित लाभपरख योजनायें चल रही हैं,जिसको गांव के दूर दराज में बसे लोगों को लाभान्वित किया जाय । तभी पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का सपना साकार होगा । जिला समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि आप मलिन बस्तियों में भ्रमण करके लोगों चिन्हित करके योजनाओं का लाभ दिया जाय ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहाकि 2200 सौ विद्यालय है इसके सापेक्ष 125 विद्यालयो में बाउंड्री का कार्य चल रहा है । गति लाकर पूर्ण किया जाय । गरीब छात्र-छात्रओ का एडमिशन प्राइवेट स्कूलों में लक्ष्य के सापेक्ष कराये यादि कोई स्कूल एडमिशन नही करता है । इसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाय । सरकार की योजनाएं जनता के लिए है संविधान में जनता सर्वोपरि है । अधिकारीगण केंद्र /प्रदेश सरकार के मंशानुरूप टीम भावना के साथ कार्य करे तभी अधिक से अधिक विकास सम्भव होगा । जिला पूर्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग आपस मे समन्वय बनाकर राशन की दुकानों में जाकर कैम्प लगाकर गोल्डेन कार्ड बनाये जाय । स्वास्थ्य विभाग में रेडियोलॉजिस्ट,पैथोलॉजिस्ट स्टाप नही है । जिसके सम्बंध में शासन को अवगत कराया जायेगा ।
उपनिदेशक कृषि से कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से पात्र व्यक्ति संतृप्त है कि रेंडम चेकिंग करते रहे किसानों को उन्नत किस्म के बीज समय-समय पर उपलब्ध कराये तथा धाता के हकीमपुर खनत्वा में चौपाल के मध्यम से लोगों को जागरूक भी कराया जाय । उन्होंने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और समयबद्धता के साथ अधिकारीगण निस्तारण करे । बैठक के अंत मे परियोजना निदेशक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जो भी निर्देश दिए गए हैं । उनको समयबद्धता के साथ पूरा कराया जयेगा ।
इस अवसर पर रविशंकर हवेलकर,कदीर जी,अभिजीत भारती ,देवनाथ धाकडे,विकास दिनकर,मेडिकल कॉलेज प्रचार्य,पुरूष /महिला अस्पताल के अधीक्षक,उपजिलाधिकारी,परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0,जिला पूर्ति अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी,अधिशाषी अभियंता सिचाई,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,तहसीलदार,जिला सूचना अधिकारी अनेक जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
