फतेहपुर । न्याय चला गांव की ओर के तहत चकबंदी विभाग द्वारा सठियांव में ग्राम अदालत आयोजित की गई ।
यह जानकारी देते हुए बी० एन० उपाध्याय बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी फतेहपुर ने बताया कि लोकतंत्र की प्रकल्पना को मूर्त रूप देने का संकल्प के क्रम में माननीय अपर मुख्य सचिव राजस्व सुधीर गर्ग जी के मार्ग दर्शन व मा० चकबन्दी आयुक्त जी० एस० नवीन कुमार जी के निर्देशन में व जिलाधिकारी श्रीमती सी० इंदुमती के पर्वेक्षण में बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी श्री बी०एन० उपाध्याय तथा सम्बन्धित स्टाफ के द्वारा ग्राम-सठियांव,तहसील – खागा, जिला-फतेहपुर में अवस्थित पंचायत भवन के प्रांगण में ग्राम अदालत आयोजित की गयी ।
