– थाने के कारखास प्रदीप कुमार सिंह लिपापोती में लगे न्याय की नही दिखाई दे रही उम्मीद
जौनपुर । जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव में मंगलवार देर रात को घर जा रहे अध्यापक को मनबढ़ो ने पुरानी रंजिश के कारण गोली मारकर घायल कर दिया है । इसी थाना क्षेत्र के उदपुर गेलहवा गांव निवासी अनीश कुमार सिंह 32 वर्ष पुत्र शेष नारायण सिंह के रात लगभग 10:30 बजे अपनी बाइक से घर जा रहे थे कि रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने इनको लक्ष्य कर गोली मार दी । गोली उनके दाहिने हाथ के बाह पर लगी और यह घायल । घायल अवस्था में इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां इनका उपचार चल रहा है ।
घायल ने बताया कि बीते दिनों यही लोगों ने उनके परिवार पर लोगों ने लाठी डंडे व लोहे की रात से हमला किया था जिससे कई लोग घायल हो गए थे । इस संबंध में पुलिस ने धारा 147,323,504 506 के तहत मामला दर्ज किया था । इस गोली मारने की घटना में भी पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर लिया । पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है । लेकिन थाने के कालखास मामले में लिपापोती में जी जहान से लगे है । इससे पिड़ित को न्याय और गुनहगारों को सजा मिलने की उम्मीद नहीं है ।
बताते चलें कि किसी भी प्रकरण में कारखास धनऊगाही मे लग जाते हैं और पिड़ी को न्याय मिलना कल्पना मात्र रह जाता है ।बदलापुर थाने के कारखास प्रदीप कुमार सिंह का हो गया है । थाने हस्तांतरण लेकिन धनऊगाही का सम्राज्य छोडने मे लगी है । मोह माया देखिए तेजतर्रार कप्तान की पब पड़ती है । इस भ्रष्ट सिपाही के उपर क्षेत्र के लोगो की है कार्यवाही की नजर ।
