खागा/फतेहपुर । जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के इरादतपुर चतुर्भुजपुर गाँव में बीती रात एक नव युवक अपने घर में लगे इनवर्टर के तार को सही कर रहा था । तभी वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया । जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दिया । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के इरादतपुर चतुर्भुजपुर गाँव निवासी मोहनलाल का 18 वर्षीय विमलेश बीती रात घर मे लगे इनवर्टर का तार सही कर रहा था । तभी वह बिजली के करन्ट की चपेट में आ गया । जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दिया । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
