फतेहपुर । जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बक्सर रोड पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया । जिसमें बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया । जबकि बाइक पर पीछे सवार चालक का भाई और भतीजी मामूली रूप से चोटिल हो गयी । घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो सभी को घायल अवस्था मे इलाज के लिए नज़दीकी ज़वास्थ केंद्र पहुंचाया ।
जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के कृपालपुर गाँव निवासी सवाली प्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र सुनील आज सुबह 35 वर्षीय अपने बड़े भाई हरी शंकर और 11 वर्षीय भतीजी कोमल को बाइक पर सवार कर उन्नाव जनपद के चंद्रिका मन्दिर दर्शन करने गया था । दर्शन कर जब वह वापस घर जा रहा था तभी कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बक्सर रोड पर उसकी बाइक को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया । जिसमें सुनील गम्भीर रूप से घायल हो गया जबकि भाई हरी शंकर व भतीजी कोमल मामूली रूप से चोटिल हो गयी ।
घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो सभी को घायल अवस्था मे इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया । जहाँ डॉक्टर ने सुनील की चोट गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद 108 सरकारी एमबुलेन्स से जिला अस्पताल भेज दिया । वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर गम्भीर रूप से घायल सुनील को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है ।
