फतेहपुर । जिले के मलवा थाना क्षेत्र के मीर मऊ गाँव के समीप आज सुबह एक युवक मिट्टी खोद रहा था । तभी मिट्टी का टीला धस गया और युवक मिट्टी के ढेर में दब गया । जिसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो सभी ने दौड़कर मिट्टी हटा युवक को बाहर निकाला । मिट्टी में दबने से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया तो अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे ।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मीर मऊ गाँव निवासी हरी किशन का 30 वर्षीय पुत्र देश राज आज सुबह गाँव के समीप मिट्टी खोद रहा था । तभी मिट्टी का टीला धस गया और देश राज मिट्टी के नीचे दब गया । जिसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो सभी दौड़ पड़े और मिट्टी हटा कर देश राज को बाहर निकाला । मिट्टी में दबने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया तो अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे । जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दिया । जिसको परिजन प्राइवेट एम्बुलेन्स से कही और इलाज कराने के लिए लेकर चले गए ।
