फतेहपुर । जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गाँव के समीप दो बाइको की आमने सामने से भिड़ंत हो गई । जिसमें एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना की सूचना स्थानियों ने 108 नम्बर डायल कर सरकारी एंबुलेंस को दी । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची ।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भिटौरा बीसापुर गाँव निवासी किशन पाल का 40 वर्षीय पुत्र शिव करन मजदूरी करता है । वह किसी काम से बाइक पर सवार होकर शहर आ रहा था । जब वह भिटौरा गाँव के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गयी । जिसमे शिव करन गम्भीर रुप से घायल हो गया ।
घटना की सूचना स्थानियों ने 108 नम्बर डायल कर सरकारी एंबुलेंस को दी । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची । जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है ।
