बिंदकी/फतेहपुर । आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी फतेहपुर के आदेश के क्रम में एवं उपजिलाधिकारी बिन्दकी के निर्देश पर नवरात्रि/दशहरा पर्व के चलते मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु गत 14 से 23 अक्टूबर 2023 तक चलाये जाने वाले विशेष अभियान के क्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी फतेहपुर राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल 06 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किये गये ।
खाद्य प्रतिष्ठान जिनके नमूना जाच हेतु संग्रहित किये गये । जिन प्रतिष्ठानों से नमूने संग्रहीत किए गए । उनमें कृष्ण चन्द्र गुप्ता मलवाँ फतेहपुर से मखाना का एक नमूना संग्रहित । वी0के0 जनरल स्टोर, बिन्दकी फतेहपुर से किशमिश का एक नमूना संग्रहित । कृष्ण कुमार बिन्दकी फतेहपुर से काजू का एक नमूना संग्रहित । महावीर किराना स्टोर, बिन्दकी, फतेहपुर से साबूदाना का एक नमूना,राजू ट्रेडर्स, बिन्दकी फतेहपुर से मूँगफली का एक नमूना,अमरजीत,वर्मा चौराहा, फतेहपुर से काजू का एक नमूना शामिल हैं ।
समस्त खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, मिलावट रहित शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ बेचने, व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने तथा बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार संचालित नही करने के कड़े निर्देश दिये गये । मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया ।
टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार यादव,अरविन्द कुमार सिंह, राम बाबू, पूजा गुप्ता, धीरज कुमार दीक्षित आदि उपस्थित रहे ।
