बिंदकी/फतेहपुर । आगामी 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक चलने वाले दशहरा महोत्सव 2023 को लेकर रविवार की शाम को रामलीला कमेटी की एक बैठक हुई जिसमें मौजूद लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप गई ।

बिंदकी कस्बे के रामलीला मैदान के समीप हनुमान मंदिर परिसर में रविवार की शाम करीब 5:00 बजे श्री रामलीला कमेटी की एक बैठक हुई । जिसमें 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक चलने वाले पांच दिवसीय दशहरा महोत्सव_2023 की तैयारी को लेकर मौजूद कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप गई ।
इस मामले में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने बताया कि दशहरा महोत्सव 22 अक्टूबर को गणेश पूजन एवं कृष्ण जन्मोत्सव से प्रारंभ होगा ।
23 अक्टूबर को शोभा यात्रा निकाली जाएगी और शंकर लीला तथा नंद उत्सव का सुंदर मंचन होगा ।
24 अक्टूबर को विशाल मेला लगेगा और प्रभु राम के हाथों अंहकारी रावण का वध होगा तथा परंपरा के अनुसार जनपद के जिलाधिकारी के आदेश के बाद रावण का पुतला जलाया जाएगा ।
25 अक्टूबर को श्री कृष्ण सुदामा चरित्र का मंचन होगा ।
26 अक्टूबर को प्रभु श्री राम व उनकी सेना का विजय जुलुश का नगर में भ्रमण होगा तथा फूलों की होली एवं कंस वध के साथ दशहरा महोत्सव 2023 का समापन हो जाएगा ।
इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राम जी गुप्ता संरक्षक मंडल के रामकुमार साहू,गोपाल जी गुप्ता,नरेन्द्र गुप्ता,सुनील बाबा, महामंत्री दिनेश मिश्रा,कोषाध्यक्ष पुरूषोत्तम ओमर तथा उपाध्यक्ष दीना नाथ गुप्ता, मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता,मुन्नालाल सोनकर,गोविन्द बाबू टाटा, गोलन गुप्ता, मंत्री कुलवंत सिंह के अलावा वरिष्ठ सदस्य राकेश द्विवेदी,दिनेश तिवारी, रामकुमार ठेकेदार,ऋषि आर्य,सीताराम अवस्थी,श्रीमती सुनीता गुप्ता,वीरेंद्र गुप्ता,अनूप अग्रवाल,सत्येंद्र गुप्ता ,प्रेम तिवारी,सत्यम ओमर, लकी अवस्थी,अतुल द्विवेदी,विकास अग्रवाल,दुर्गेश गुप्ता,अंकित गुप्ता,आशीष गुप्ता,अश्विनी गुप्ता,शिवम गुप्ता,मनोज सिंह,रानू सिंह ,संदीप पटेल,अनुभव गांधी,सोनू गुप्ता, आशीष यादव,सूरज सोनकर, शिरीष दुबे, रजत अग्रवाल,राहुल गुप्ता,उदय छोटू,चंद्र प्रकाश चंदू,अड़े,अभिषेक बाजपेई,आशीष गुप्ता ,आशीष सोनकर,प्रिंस गुप्ता,रोशन दुबे,अभिषेक मिश्रा,जय कसेरा, दिनेश गुप्ता,राम प्रकाश साहू ,उत्कर्ष गुप्ता के अलावा सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे ।
