फतेहपुर । आज प्रातः 8 बजे शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस के अवसर पर श्री बिहारी जी मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में समाजसेवी व इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डॉ० अनुराग श्रीवास्तव द्वारा कन्या पूजन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

सर्वप्रथम सभी कन्याओं के डॉ० अनुराग व उनकी धर्मपत्नी वर्षा श्रीवास्तव द्वारा चरण पखार गए । फिर माँ श्रीमती पद्मिनी श्रीवास्तव व दीपिका श्रीवास्तव द्वारा सभी 101 कन्याओं को तिलक लगाया गया । फिर सभी बच्चों को खाद्य सामग्री,श्रृंगार सामग्री व दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया ।

इस अवसर पर अभिनव श्रीवास्तव,ऐश्वर्या,अनुष्का,आद्या,अर्णव सहित प्रमुख सहयोगी आचार्य रामनारायण, शोभाराम तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव,जीतू जोशी व लक्ष्मण बाबा उपस्थित रहे ।
