
बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र में स्टेट हाइवे पर बढे भारी वाहनों के कारण होटल-ढाबा संचालको की बल्ले बल्ले हो गई है । जिसका मुख्य कारण है जाम लगना और कानपुर से लखनऊ भारी वाहनों के लिये रास्ता बंद होने के कारण ज्यादातर भारी वाहन इसी स्टेट हाइवे से ही गुजर रहे हैं । साथ ही बिन्दकी रोड रेलवे ओवर ब्रिज पर सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है जिस कारण पुल पर सड़क की एक ही लेन चालू है । ऐसे में दिन-रात चौबीसों घंटे जाम की स्थिति बनी रहती हैं । जाम लगने से अब व्यापार मे तो वृद्धि हुई है ।लेकिन जाम के कारण लोग खासे परेशान हो रहे है । चंद मिनटों की दूरी तय करने में घंटों का समय लग रहा है । यह जाम राज्यमार्ग 46 में चौडगरा-भोगनीपुर पर चौडगरा से शाहजहाँपुर तक जाम तो आम बात है । कभी-कभी तो जाम का असर बकेवर कस्बे तक रहता है । इस जाम मे वाहन रेगते हुए निकाले जा रहे है । दोनों ओर से वाहनो की लंबी कतार को एक एक कर वनवे से निकाला जाता है । बिन्दकी रोड रेलवे ओवरब्रिज की दिखती सरिया व गड्डो को बंद करने के लिए पहले कई बार कार्य हुआ पर वो उखड़कर दो दिन मे ही बाहर हो जाता रहा अब रेलवे और लोकनिर्माण विभाग ने इसका स्थाई समाधान करने के लिए सरिया का नया जाल बना आरसीसी मसाला से सड़क बनाई है । वही लोक निर्माण विभाग ने ओवरब्रिज के जम्पिंग प्वाइंट की मरम्मत कर दी है । जिससे अब यहाँ के गड्ढे दूर हो जायेंगे ।
