फतेहपुर । “मिशन शक्ति” चतुर्थ चरण अन्तर्गत नारी सशक्ति करण अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया ।


आज दिनांक पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निकट पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति” चतुर्थ चरण नारी सशक्तिकरण अभियान अन्तर्गत कार्यवाही के अनुक्रम में समाज में नारी सुरक्षा व सम्मान एवं नारी स्वावलंबन हेतु जनपद के थानों द्वारा अपने-अपने थाना में नियुक्त महिला पुलिसकर्मी (शक्ति दीदी) द्वारा क्षेत्र में दुर्गा पण्डालो एवं गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076– मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा,1098-चाइल्ड लाइऩ,102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित उ०प्र० शासन की विभिन्न योजनाओं व प्राथमिकताओ के सम्बन्ध में भी जानकारी देकर जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किया गया ।
इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों की एन्टी रोमियो टीम द्वारा प्रमुख चौराहो एवं भीड-भाड वाले स्थानो एवं विद्यालय व कालेजो के आस-पास चेकिंग कर मनचलों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत अभियान चलाया गया ।
