कानपुर । सरसौल विकासखंड के सलेमपुर ग्राम में स्थित सिद्ध श्री बालाजी मंदिर में संस्था द्वारा विगत 3 वर्षों से संचालित इस वेद विद्यालय में इस समय 29 बटुक अध्ययन कर रहे हैं जिन्हें भोजन,आवास,शिक्षा आदि निशुल्क प्रदान की जाती है । यहां से प्राप्त शिक्षण को इंटरमीडियट की मान्यता प्राप्त है ।

कार्यक्रम का प्रारंभ समिति के संयोजक संतोष कुमार अग्रवाल एवं कृष्णा अग्रवाल के द्वारा हवन यज्ञ करके किया गया । इसके बाद सुरेन्द्र कुमार गुप्ता,प्रहलाद दास गुप्ता एवं हरि किशन चोखानी द्वारा सभी बटुकों का तिलक कर अभिनंदन किया गया । वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच पांच विद्वान आचार्यों ने सभी को यज्ञोपवीत धारण कराया । राधेश्याम शर्मा , अरविंद मित्तल एवं जग महेंद्र अग्रवाल ने सभी बटुकों को अंगवस्त्र धारण कराए । ज्ञातव्य है कि इस वेद विद्यालय में न केवल उत्तर प्रदेश वरन पूरे उत्तर भारत से बच्चे अध्ययन हेतु आवेदन करते हैं । एक कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद ही बच्चों को प्रवेश दिया जाता है ।
आज जिन बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार हुआ । उनके नाम आदर्श अवस्थी,तरुण त्रिवेदी,शिवांग मिश्र,यशो मणि बाजपेई, अनंत पांडेय,उत्कर्ष बाजपेई,सोमेंद्र तिवारी, कौशिक शुक्ला, प्रभात शुक्ला,लक्ष्य पांडेय,विवेक दुबे,विवेक तिवारी, विनीत मिश्र, आशुतोष मिश्र, आयुष तिवारी एवं ऋषि पांडेय सहित चौबीस बटुक उपस्थित रहे ।
विद्वान आचार्य पंडित शुभम मिश्र और पंडित जितेंद्र शर्मा ने समस्त कर्मकांड सम्पन्न कराए । यहां मनोज अग्रवाल, पंडित शेषनारायण त्रिवेदी पप्पू अरविंद मित्तल, कमल राज गुप्ता एवं अर्णव गोयल व बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे ।
