कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रात के अंधेरे में चल रहे अवैध खनन पर राजस्व विभाग की टीम ने छापेमारी की । महाराजपुर थाना क्षेत्र के गांव मूंजखेड़ा गांव में रात के अंधेरे में ग्राम समाज जमीन पर अवैध रूप से खनन किया जा रहा था । लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी ।
जानकारी के अनुसार महाराजपुर के मूंजखेड़ा गांव में ग्रामीणों ने जब खनन की सूचना राजस्व विभाग को दी तो उप जिलाधिकारी नरवल ऋषभ वर्मा ने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया । कानूनगो शिवकिशोर तिवारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि जेसीबी और डंपरों द्वारा मिट्टी का अवैध खनन हो रहा था । आरोप जब कानूनगो शिवकिशोर तिवारी ने खनन के लिए मना किया तो खनन माफिया राजेन्द्र ठेकेदार ने अभद्रता करते हुए गाली गलौज करते हुए जान से मारने की कोशिश की ।
राजस्व विभाग की सूचना पर मौके पर एसीपी चकेरी अमर नाथ व महाराजपुर पुलिस बल पहुंचकर घेराबंदी कर मौके से जेसीबी,दो डंपर,स्कार्पियो को जब्त किया ।
वहीं मौके से खनन माफिया समेत जेसीबी चालक, दो डंपर चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने जेसीबी ,डंपरों व स्कार्पियो पर सीज कर दी ।
वहीं पकड़े गए अभियुक्तों पर कानूनी कार्रवाई की गई । वहीं, राजस्व विभाग की टीम के द्वारा अवैध खनन पर की गई छापेमारी में क्षेत्र के खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया ।
वही महाराजपुर कार्यवाहक एसओ पवन तिवारी ने बताया कि कानूनगो की शिकायत पर पकड़े गए अभियुक्त महाराजपुर निवासी राजेन्द्र ठेकेदार,सूरज,रवि व फत्तेपुरवा निवासी रमेश पर मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की गई । वहीं पकड़े गए वाहनों को सीज कर दिया गया है ।
