गाजियाबाद । दिल्ली से मेरठ की बीच देश की पहली रैपिड रेल बहुत जल्द पटरी पर दौड़ लगाएगी । यह ट्रेन पहले 17 किलोमीटर के लिए चलाई जाएगी । बाद में इसे बाकी के दूरियों के लिए संचालित किया जाएगा । 17 किलोमीटर के रूट पर पांच स्टेशन साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो है ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते दिनों गुरुवार को गाजियाबाद में उन आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की पहली रैपिड रेल का उद्घाटन करेंगे । पीएम मोदी अगले सप्ताह इस रैपिड रेल का उद्घाटन करने के साथ ही एक रैली को संबोधित करेंगे ।
सीएम योगी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सभी कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया । साथ ही भाजपा पदाधिकारियों,जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की । सीएम ने वसुंधरा सेक्टर-8 में पीएम के जनसभा स्थल और साहिबाबाद में रैपिडएक्स स्टेशन का निरीक्षण भी किया । पीएम मोदी 20 या 21 अक्टूबर को इसका उद्घाटन कर सकते हैं ।
