– शत प्रतिशत एरियर भुगतान आनलाइन मानव सम्पदा पोर्टल से सुनिश्चित कराने का दिया निर्देश
फतेहपुर । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर पंकज यादव द्वारा अध्यापकों के अभिलेखों के सत्यापनोपरान्त अवशेष वेतन भुगतान के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत तृतीय बैच में जिन 32 अध्यापकों की विभिन्न ऑनलाइन नियुक्ति की गयी है । उनके नियुक्ति के उपरान्त सम्बन्धित अध्यापकों के अभिलेखों के सत्यापनोपरान्त अवशेष वेतन भुगतान हेतु कार्यालय से आदेश निर्गत किये जाने के पश्चात उक्त द्वारा अवशेष वेतन भुगतान की कार्यवाही विभाग द्वारा की जा रही है ।
उक्त से सम्बन्धित एवं ऐसे अन्य अध्यापक/अध्यापिका जिनका अवशेष एरियर का भुगतान आदेश निर्गत किया जा चुका है । उनके शत्प्रतिशत् एरियर का भुगतान ऑन-लाइन मानव सम्पदा पोर्टल से सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए । यह भी निर्देश दिए गए कि यदि अध्यापक/अध्यापिका द्वारा उपस्थित पंजिका के अभाव में उपस्थिति से सम्बन्धित अभिलेख प्रस्तुत नहीं किये गये हैं तो उनसे उपस्थिति के सम्बन्ध में व्यक्तिगत नोटरी शपथ पत्र प्राप्त कर नियमानुसार भुगतान इस प्रतिबन्ध के साथ करना सुनिश्चित जाये कि यदि भविष्य में किसी प्रकार की कूट रचना एवं तथ्य गोपन किये जाने सम्बन्धी कोई तथ्य संज्ञान में आता है तो सम्बन्धित से किये गये वेतन भुगतान की रिकवरी करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी । ये पहली बार है जब इस सम्बंध में इस तरह का आदेश निर्गत किया गया है । उक्त आदेश के बाद सम्बन्धित शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया ।
