फतेहपुर । मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर पुरस्कार से प्रतिभा वान गायक को सम्मानित किया जाएगा ।
संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश जवाहर भवन लखनऊ के पत्र के क्रम में जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि संस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर की स्मृति में दादरा /ठुमरी /गजल विधाओं में ऐसे प्रतिभावान गायक, सम्मानित किया जयेगा ।
उत्तर प्रदेश बेगम अख्तर पुरस्कार वर्ष-2023-24 आवेदन-पत्र का आमंत्रण पुरस्कार राशि रू० 5.00 लाख (रुपये पांच लाख मात्र दिया जायेगा । कलाकार उत्तर प्रदेश का मूल निवासी अथवा उसकी कर्म भूमि उत्तर प्रदेश होना चाहिए ।कलाकार की आयु 40 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए ।
अर्हताएँ – 1 कलाकार को अपनी प्रतिभा की दीर्घ साधना एवं श्रेष्ठ उपलब्धि के भरसक निर्विवाद मानदण्डों के आधार पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होनी चाहिए ।
2- यह पुरस्कार कलाकार के गायन के क्षेत्र में सम्पूर्ण उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किया जायेगा न कि किसी एक विशिष्ट संरचना के लिए ।
“बेगम अख्तर पुरस्कार” का उद्देश्य दादरा, ठुमरी एवं ग़ज़ल के क्षेत्र में विशेष प्रतिभावान विशिष्ट गायफ को,जिसने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्ट आयाम स्थापित किया हो तथा राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया हो,जिसको सम्मानित करना है ।
पुरस्कार सम्बन्धी नियमावली एवं निर्धारित प्रारूप आवेदन पत्र संस्कृति विभाग उ०प्र० की वेबसाइट पर देखा जा सकता है ।
उपरोक्त आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर 15 अक्टूबर 2023 से 15 नवम्बर 2023 सायं 5:00 बजे तक निदेशक संस्कृति निदेशालय उ०प्र० जवाहर भवन नवम् तल लखनऊ-226001 के कार्यालय में जमा किये जा सकते है ।
यह आवेदन पत्र जिला सूचना कार्यालय से प्राप्त कर सकते है ।
