– ओवर लोडिंग व हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट की जांच का निरंतर चलेगा अभियान खान अधिकारी
फतेहपुर । खान अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में वाहनों से उपखनिजों का अवैध परिवहन/ओवरलोडिंग/ हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट की जाँच के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (वि0/रा०) फतेहपुर के नेतृत्व मे सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, खान अधिकारी एवं खान निरीक्षक फतेहपुर द्वारा ललौली-चिल्ला रोड़ एवं गाजीपुर- औगासी मार्ग पर उपखनिजों का परिवहन करने वाले 50 वाहनों की जॉच की गई जिसमे ललौली-चिल्ला रोड़ पर 03 वाहन ओवरलोडिंग करते पकडे जाने पर आनलाइन चालान किया गया तथा गाजीपुर औगासी मार्ग पर 07 वाहनों मे सिक्यूरिटी नम्बर प्लेट न होने के कारण सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा कार्यवाही की गई । राधानगर से शाह चौकी तक उपखनिजों का परिवहन करने वाले 60 वाहनों की जॉच की गई । जिसमे 10 वाहनों पर ओवरलोडिंग/ परिवहन प्रपत्र नही होने के कारण कार्यवाही करते हुये ऑनलाइन चालान किया गया ।
अवैध परिवहन/ओवरलोडिंग/ वाहनों मे हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट इत्यादि की जॉच सम्बन्धी कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी ।
