फतेहपुर । फतेहपुर सदर तहसील के एक लेखपाल को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर तहसील के खानपुर क्षेत्र में तैनात लेखपाल प्रमोद श्रीवास्तव को एक किसान से भूमि पैमाईश करने के एवज में 5000 रुपए लेते हुए किसान की सूचना पर मौके पर पहुंची एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया ।
गिरफ्तार लेखपाल जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र के चक कोर्रा सादात का रहने वाला है ।
