कानपुर । सरसौल कस्बा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में बाबा अमरनाथ सेवा मंडल एवं श्याम प्रेमियों के द्वारा मां भगवती का चतुर्थ विशाल जागरण आयोजित किया गया । जागरण का शुभारंभ विधिवत रूप से मां की ज्योति प्रचंड करके किया गया । इसमें भोला भयंकर जागरण पार्टी कानपुर ने अपनी प्रस्तुति दी ।

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध भजन गायिका वसुंधरा गोस्वामी,गुड़िया सलोनी एवं भजन गायक मन्नू पंडित व पंकज निगम, कुमार सरल सायराना ने भजन गाकर समा बांध दिया । जागरण में सबसे पहले कलाकारों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति करके किया ।
गायकों के भजन मन की मुरादे पूरी कर मां, मां को जानो और पहचानों मैंने माना तुम भी मानो, बांध लो सर पर चुनरिया,कब आओगी कब आओगी,अरे जिस जिस्म से जान जुदा हो जाएगी, देर न हो जाए कहीं देर न हो जाए ,एक बेचारा परदेश से घर आता है तो अपनो के प्रश्नों से घिर जाता है । इनके गानों पर मौजूद श्रद्धालु भावुक हो उठे और उनकी आंखों में आंसू आ गए ।
वही जागरण में कलाकारों द्वारा भगवान गणेश, राधा कृष्ण, सुदामा, शंकर तांडव, काली मां,बजरंगबली की झांकियों ने अपने साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी नाचने के लिए मजबूर कर दिया इसके अलावा भजन गायकों ने देशभक्ति गीत मां तुझे सलाम,संदेशे आते है,कर चले हम फिदा न जान तन साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों आदि गीत गाकर जागरण में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया ।
बाबा अमरनाथ सेवा मंडल कमेटी के सदस्यों द्वारा खाटू श्याम का भव्य श्रंगार किया गया। कमेटी के अध्यक्ष अंकित तिवारी ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भगवती का विशाल जागरण का आयोजन किया गया ।
महाराजपुर विधायक व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रतिनिधि राकेश तिवारी,पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा व भाजपा जिला मंत्री विनय मिश्रा व ग्राम प्रधान रोहित सिंह तोमर ने जागरण में पहुंचकर पूजा अर्चना की । इसके बाद मां तारा रानी की कथा को भी श्रद्धालुओं ने मन लगाकर सुना । विशाल जागरण में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे । सुरक्षा की दृष्टि पुलिस बल व फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद रही ।
