फतेहपुर । मिशन शक्ति 4 अंतर्गत आज कम्पोजिट विद्यालय आदर्श खेलदार नगर क्षेत्र की बालिकाओ को एक दिन के लिए बीएसए बनाया गया ।

इससे पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर द्वारा दिए गए निर्देश में बेसिक शिक्षा के अधीन समस्त कार्यालय/प्राथमिक उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बालिका को एक दिन के लिए बीएसए/बीईओ/प्रधानाध्यापक बनाया गया ।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव ने बताया इसका उद्देश्य बालिकाओं के अंदर आत्मविश्वास लाना एवं भविष्य में किस तरह से कार्य किया जाता है । इसकी समझ विकसित करना है ।
उक्त के अतिरिक्त सभी केजीबीवी में एक्सपोज़र विजिट के तहत बलिकाओं को थाना/बैक/डाकघर की सैर कराया गया ।
