फतेहपुर । आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी फतेहपुर के आदेश के क्रम में एवं सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। के निर्देश पर नवरात्रि/दशहरा पर्व के अवसर पर जनपद फतेहपुर में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु 14 से 23 अक्टूबर 2023 तक चलाये जाने वाले विशेष अभियान के क्रम में आज मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल 04 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किये गये खाद्य प्रतिष्ठान जिनके नमूना जांच हेतु संग्रहित किये गये इसी के तहत सुपर बिन्दकी,किराना स्टोर,सिविल लाइन,फतेहपुर से मूंगफली दाना का एक नमूना,गुलाब प्रोविजन स्टोर,खागा फतेहपुर से छुहाड़ा का एक नमूना, अतुल केसरवानी ट्रेडर्स खागा फतेहपुर से बादाम का एक नमूना,उमेश चन्द्र केसरवानी ट्रेडर्स,जीटी खागा ,बाजार,फतेहपुर से मूंगफली दाना का एक नमूना संग्रहित कर सभी संग्रहित नमूनों को जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किया गया । जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी ।
समस्त खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने,मिलावट रहित शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ बेचने,व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने तथा बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार संचालित नही करने तथा फलों को पकाने में रसायन का प्रयोग न करने के कड़े निर्देश दिये गये ।
मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया ।
टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार यादव,अरविन्द कुमार सिंह ,राम बाबू,श्रीमती पूजा गुप्ता उपस्थित रहे ।
