फतेहपुर (अमौली) : जनपद बदायूं से स्थानान्तरित होकर देवमई ब्लाक फतेहपुर मे खण्ड शिक्षाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर देवमयी ब्लाक के प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा श्री प्रवीण शुक्ला को का प्रतीक चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर अभिनन्दन व स्वागत किया गया ।
BEO सर द्वारा अपने पूर्व के जनपदों के अनुभव को साझा किया तथा ब्लॉक को आदर्श ब्लॉक बनाने की इच्छा व्यक्त की । साथ ही सभी पदाधिकारियों को उनके द्वारा आश्वस्त किया कि शिक्षा व शिक्षक हित मे मिल जुलकर कार्य किया जाएगा ।शिष्टाचार भेंट कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,मन्त्री योगेंद्र सिंह चौहान,कोषाध्यक्ष राजेश कुमार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव सिंह यादव,संतोष गुप्ता, मोहनलाल जी,उमेश शुक्ला,पवन उत्तम,दिनेश सिंह,सौरभ शुक्ला,अहमद अली,सुनील कुमार,संदीप उत्तम,वेद प्रकाश सिंह,पंकज सिंह, कंचन वर्मा,साधना यादव,कल्पना गौतम, अरुणा सिंह,संदीप यादव,आशीष उत्तम, देवेंद्र सिंह,कामता प्रसाद,करुणा सागर,आशीष पटेल,धनन्जय कौल, सुबोध कुमार,फैज़ान अहमद,अहसान अहमद,ज्ञानेंद्र सिंह, ज्ञान प्रकाश तथा अन्य पदाधिकारीगण शामिल रहे ।
