फतेहपुर /बिन्दकी : प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना नि:शुल्क अन्न वितरण को लेकर जनपद में अन्न महोत्सव का आज शुभारंभ हुआ । इसी के तहत बिंदकी नगर में सरकारी राशन दुकानदार नीरजा शुक्ला ने अन्न वितरण महोत्सव का आयोजन कर लाभार्थियों को मुफ्त राशन का वितरण आपूर्ति निरीक्षक सिद्धांत कुमार, सौरभ भूषण के पर्यवेक्षण में किया ।
अन्न महोत्सव में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश द्विवेदी ने लाभार्थियों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम क्रम का शुभारंभ किया ।
निःशुल्क खाद्यान्न व झोला पाकर लाभार्थियों ने खुशी का इजहार किया है ।
लाभार्थियों ने बताया कि राशन दुकानदार नीरजा शुक्ला के मृदुल व्यवहार से खाद्यान्न सुचारू रूप से वितरित किया जाता है ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश द्विवेदी का बृजेंद्र शुक्ला आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया ।
वितरण महोत्सव में वासुदेव तिवारी,दिनेश सिंह,हर्षित बाजपेई व सिद्धार्थ शुक्ला सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।
