– पुलिस उपाधीक्षक व थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया नारी जागरूकता रैली
– मैजिक शो में दिया गया नारी सशक्तिकरण का संदेश

बकेवर/फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक उदय सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र के पर्यवेक्षण और पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में मिशन शक्ति चतुर्थ चरण नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत आज थाना बकेवर में समाज में नारी सुरक्षा व सम्मान एवं नारी स्वावलंबन हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसी मौके पर नारी जागरूकता रैली स्थानीय पब्लिक चिल्ड्रेन स्कूल की छात्राओं द्वारा निकाली गई । जिसको पुलिस उपाधीक्षक बिन्दकी सुशील कुमार द्विवेदी व थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । यह जागरूकता रैली कस्बा बकेवर सराय के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस थाना परिसर में आकर समाप्त हुई ।


थाना बकेवर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार द्विवेदी ने मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को नारी सुरक्षा हेतु महिला हेल्पलाइन नम्बरों 1090 वीमेन पावर लाइन,181 महिला हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1098 चाइल्ड लाइन,102 स्वास्थ्य सेवा तथा थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी दी । महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित पाम्पलेट भी महिला कांस्टेबलों ने वितरित किया ।
इसके पूर्व जादूगर अरविंद कुशवाहा ने महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित संदेश अपने मैजिक शो के द्वारा दिया जिसकी सभी लोगों ने तारीफ की ।
इस मौके पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार द्विवेदी, थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी,वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रभुनाथ,चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गुलाब चंद मौर्य, चौकी प्रभारी देवमई उपनिरीक्षक संतोष सिंह,उपनिरीक्षक निरीक्षक अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल यासीन खान, महिला हेड महिला कांस्टेबल सुनील कुमारी, महिला कांस्टेबल ललिता,महिला कांस्टेबल शाहीन, महिला कांस्टेबल हेमा,महिला कांस्टेबल वंदना, चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बकेवर की प्रधानाचार्या श्रीमती ललिता मिश्रा,कोआर्डिनेटर राधा शुक्ला,शिक्षिका अर्चना,संगीता,अंकिता,दिव्या,ऋषभ पाल,कवि भइया जी अवस्थी करुंणाकर जादूगर अरविंद सहित बड़ी संख्या में बालिकाएं मौजूद रहीं ।
इंसेट –
कवि भइया जी अवस्थी ने पुलिस उपाधीक्षक को भेंट किया कविता संग्रह

बकेवर/फतेहपुर । मिशन शक्ति फेज-4 कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण पर कवि भइया जी अवस्थी करुंणाकर ने अपनी स्वरचित कविता सुनाई । इसी मौके पर उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक बिन्दकी सुशील कुमार दुबे को एक कविता संग्रह भेंट किया ।
इस मौके पर थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
