कानपुर । सलेमपुर रूमा स्थित सिद्ध श्री बालाजी सरकार मंदिर में आज विराट कन्या भोज के अवसर पर अदभुत दृश्य देखने को मिला । यहां तीन सौ से अधिक बेटियों को बिना किसी जातिगत भेदभाव के पूजन करते हुए उन्हे भोजन करा कर विधिवत दक्षिणा भी प्रदान की गई ।

मीडिया प्रभारी मनोज सेंगर ने बताया कि आज यहां सवा तीन सौ के लगभग बेटियों को आमंत्रित किया गया ।
समिति के संयोजक श्री संतोष कुमार अग्रवाल ने अपनी धर्म पत्नी श्रीमती कृष्णा अग्रवाल के साथ सभी कन्याओं का विधि विधान से पूजन किया । सुरेन्द्र कुमार गुप्ता गोल्डी मसाले, प्रहलाद दास गुप्ता,राधेश्याम शर्मा,हरिकिशन चोखानी ने बेटियों को ससम्मान भोजन कराया ।
वही मनोज सेंगर ने बताया कि यह कन्या भोज कई मायनों में अलग है एक तो यहां हर जाति वर्ग को बिना रोक टोक आमंत्रित किया जाता है । वहीं सामाजिक समरसता का यह एक अनूठा आयोजन है । जिसमें सामान्य वर्ग से लेकर अनु सूचित जाति एवम पिछड़े समझे जाते समाज की बेटियां भी पूरे अधिकार से आती और पूजित होतीं हैं । जिसका हम कन्या न आन इस भोज में कई बेटियां दूसरे धर्म की भी आती देखी गईं हैं । एक बार किसी ने टोकने की कोशिश भी की थी लेकिन उस बच्ची ने रोकने वाले से बड़ा मौलिक प्रश्न अपनी भाषा में पूछा “का हम कन्या न आन” अर्थात क्या मैं कन्या नहीं हूं ।
इसके बाद से मंदिर प्रबंधन ने कभी रोक टोक नहीं की,दूसरी बड़ी बात यह है कि इतनी बड़ी संख्या में बेटियों का पूजन और भोजन बहुत कम स्थानों पर ही देखने में आया है ।
इस लिहाज से श्री बालाजी सरकार मंदिर न केवल सामाजिक सदभाव के एक केंद्र के रूप में क्षेत्र में उभर रहा है । वरन अपने जन कल्याणकारी कार्यों के कारण क्षेत्रीय जन मानस में उत्तरोत्तर लोकप्रिय भी हो रहा है । आज का आयोजन उसकी एक बानगी है । कार्यक्रम में हरीश माखीजा,मनोज अग्रवाल, अरविंद मित्तल,जग महेंद्र अग्रवाल एवम अर्णव गोयल का विशेष सहयोग रहा ।
