कानपुर । नरवल तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया । एडीएम न्यायिक सूरज यादव जैसे ही समाधान दिवस पर पहुंचे तो शिकायतों का अंबार लग गया । फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे ।
एडीएम न्यायिक सूरज यादव ने आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनकर विभागीय अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । समाधान दिवस में 102 शिकायतें प्राप्त हुई ।
राजस्व विभाग 58, पुलिस 16, बीडीओ 13,चकबंदी 06, समाज कल्याण विभाग 02,विद्युत विभाग 02,सप्लाई विभाग 01,पीडब्ल्यूडी 01 वहीं मौके पर 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया । यहां समाधान दिवस मे एडीएम न्यायिक सूरज यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पारदर्शिता के आधार पर संबंधित को नियमानुसार न्याय दिया जाए । जब तक शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत के समाधान से संतुष्ट नहीं हो जाएं तब तक शिकायत का समाधान नहीं माना जाएगा । यह भी निर्देश दिए शासन द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। यहां राजस्व विभाग की शिकायतें अव्वल रहीं ।
हालांकि एडीएम न्यायिक ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए कहा है । वहीं इस बार भी सम्पूर्ण समाधान दिवस पर बिजली विभाग के अधिकारी नदारद दिखे । जिस पर एडीएम न्यायिक सुरज यादव ने फोन पर बिजली विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई ।
इस मौके पर ऋषभ वर्मा एसडीएम नरवल,अमरनाथ यादव एसीपी,विनीता पांडेय तहसीलदार,अतुल हर्ष नायब तहसीलदार ,स्वास्थ्य विभाग,जल विभाग,कानूनगो,लेखपाल सहित समस्त अधिकारी मौजूद रहे ।
