– कानून व्यवस्था पर तहसीलदार व कोतवाली प्रभारी ने विस्तार से चर्चा किया ।
– बैठक में मेला व्यवस्था को दिया गया अंतिम रूप, विजय जुलूस पर अतिरिक्त पुलिस बल की जरूरत पर दिया गया बल ।
बिन्दकी/फतेहपुर । शाम को श्री रामलीला मैदान में श्री राम लीला कमेटी की एक बैठक हुई ।
बैठक में कल रविवार 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक चलने वाले दशहरा महोत्सव_2023 पर विस्तार से चर्चा की गई । बैठक में मौजूद तहसीलदार अचलेश कुमार तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने मेला कमेटी अध्यक्ष राम जी गुप्ता तथा अन्य पदाधिकारी से दशहरा महोत्सव पर चर्चा किया ।

बैठक में 23 अक्टूबर को नगर में निकलने वाली शोभायात्रा तथा 25 अक्टूबर को निकालने वाले विजय जुलूस के रूप पर भी चर्चा की गई । यह भी चर्चा की गई कि पांच दिवसी दशहरा महोत्सव के दौरान भीड़ रहेगी । इसलिए नगर के तहसील रोड में यातायात व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल की जरूरत है । इसके अलावा 24 अक्टूबर को श्री रामलीला मैदान में लगने वाले विशाल मेला तथा लंका मैदान में होने वाले प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम राम तथा उनकी सेना तथा दूसरी ओर से अहंकारी रावण उसकी सेना के बीच होने वाले युद्ध की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई ।
इस मौके पर रामलीला कमेटी के संरक्षक तथा नगर पालिका के चेयरमैन प्रतिनिधि रामकुमार साहू संरक्षक गोपाल जी गुप्ता नरेंद्र गुप्ता अशोक गुप्ता सुनील गुप्ता कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम ओमर मंत्री, दिनेश लोहिया,मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता के अलावा ऋषि आर्य दिनेश तिवारी सीताराम आदि लोग मौजूद रहे ।
