– घर में शराब रखकर बेचने का कर रहा थे काम
कानपुर । नर्वल थाना क्षेत्र अंतर्गत आबकारी विभाग व पुलिस टीम ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छापेमारी कर 46 लीटर अवैध शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है । आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है । नर्वल कोतवाली की पुलिस व आबकारी विभाग टीम ने रविवार को अवैध शराब के विरुद्ध क्षेत्र में सघन अभियान चलाया । टीम के द्वारा 46 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए चार कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया और सौ लीटर लहन नष्ट किया । पुलिस अवैध शराब भट्ठियों को तोड़कर नष्ट कर दिया । नरवल कोतवाल जितेंद्र कनौजिया व आबकारी निरीक्षक चांद बेबी खान के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर नरवल क्षेत्र के पारा गांव से अवैध कच्ची अपमिश्रित देशी शराब का निर्माण करने वाली भट्ठी पर छापा मारा पुलिस ने पारा गांव निवासी मनीष पुत्र राजेश (19) वर्ष, कोतवाल पुत्र फूलसिंह (30) वर्ष,अजय पुत्र बालकराम (35) वर्ष,किरन पत्नी राजेश उर्फ बंटा (35) वर्ष को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने यहां से शराब बनाने के उपकरण बरामद किया । पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई ।
इंस्पेक्टर ने दी जानकारी
नरवल इंस्पेक्टर जितेंद्र कनौजिया ने बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।
