बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे पर फुटाहा पुल के समीप बाइक सवार एक युवक घायल हो गया । घायल को इलाज के लिये पुलिस द्वारा जहानाबाद सीएचसी भेजा गया ।
रविवार की देर शाम मनोज कुमार पुत्र सत्य नारायण निवासी अकबरपुर कानपुर देहात उम्र लगभग 28 वर्ष जहानाबाद की तरफ से बकेवर कस्बे की ओर आ रहा था । तभी बकेवर की ओर से जा रही तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गया । तेज टक्कर होने के कारण युवक मनोज बुरी तरह घायल हो गया । मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बताया कि मनोज हेलमेट लगाये हुए था । बकेवर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मनोज को एम्बुलेंस 108 से जहानाबाद सीएचसी भेजा और उसके परिजनों को फ़ोन से सूचित किया । जहाँ उसका इलाज़ चल रहा है । खबर लिखे जाने तक मनोज कुमार की हालत गंभीर बतायी जा रही है ।
थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण हुई है । घायल का इलाज चल जहानाबाद सीएससी भेजा गया इसके बाद कानपुर रेफर कर दिया गया । परिजनों को सूचित कर दिया गया है ।
