फतेहपुर । जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में खेत से घर वापस आ रहे तीन साल के बच्चे का पैर फिसल गया । इससे बच्चा कुएं में जा गिरा और मौके पर ही मासूम की मौत हो गई । थाना क्षेत्र के चौकीदार का पुरवा निवासी जागेश्वर लोधी ने बताया कि कल शाम चार बजे वह पति-पत्नी समेत खेतों में धान की कटाई कर रहे थे ।
इसी दौरान बच्चा रविशंकर उर्फ सोनू (3) भी वहां साथ गया था। पति-पत्नी धान की कटाई कर रहे थे और बच्चा इधर-उधर खेल कूद रहा था । उसके बाद बच्चा धीरे-धीरे खेलते हुए घर की ओर चला गया । परिजन जब घर वापस आए, तो देखा बच्चा घर से गायब था । गांव में इधर-उधर काफी खोजबीन की गई ।
बच्चे का कहीं भी पता नहीं चला । रास्ते में उन्हें एक कुआं दिखाई दिया । पुलिस को बच्चे के कुएं में गिरने की आशंका हुई । पुलिस ने देरी न करते हुए फायर सर्विस को सूचना दी । शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।
मौके पर पहुंचे फायर सर्विस के कर्मचारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया । आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बच्चे का शव नौ बजे बरामद किया । बच्चे का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । बच्चा अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई था । मां सुमन और भाई उदय राज व बुधराज का रो- रोकर बुरा हाल है ।
थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौका स्थल का निरीक्षण किया गया । रास्ते में बने हुए कुएं में बच्चे के गिरने की आशंका हुई । देरी न करते हुए फायर सर्विस को सूचना दी गई । फायर सर्विस के कर्मचारियों ने बच्चे का शव बरामद किया । पंचनामा भर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।
