– केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान
– डीएम व एसपी को किया गया सम्मानित
– मौके पर जिलाधिकारी,एसपी,एडिशनल एसपी, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी,नगर पालिका परिषद चेयरमैन सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल रहा मौजूद


बिन्दकी/फतेहपुर । श्री राम लीला महोत्सव के क्रम में दशहरा पर्व पर लाखों दर्शकों की मौजूदगी में जिलाधिकारी श्रीमती सी इंदुमती के निर्देशानुसार आतताई रावण के पुतले का दहन आज मध्यरात्रि किया गया । जिसके जिलाधिकारी श्रीमती सी इंदुमती,पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह,एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र, पुलिस उपाधीक्षक बिंदकी सुशील कुमार द्विवेदी,उपजिलाधिकारी बिंदकी अनिल कुमार यादव,केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति,कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ,पूर्व मंत्री जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल,पूर्व मंत्री बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी,जिला बार एसोसिएशन फतेहपुर के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश वर्मा सहित श्रीराम लीला कमेटी के सभी पदाधिकारी साक्षी बने ।
असत्य पर सत्य की जीत के पर्व दशहरा पर्व पर आज मध्यरात्रि बिंदकी के ऐतिहासिक श्रीराम लीला महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में अहंकारी रावण व श्रीराम की सेना के मध्य सांकेतिक युद्ध में अहंकारी रावण का श्रीराम के हाथों मारा गया और विशालकाय रावण के पुतले का दहन किया । इस मौके पर सारा मेला परिसर जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गूंज रहा था ।
रावण दहन के बाद श्रीराम लीला कमेटी द्वारा श्री राम जन्म भूमि के प्रतीक चिन्ह से केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, जिलाधिकारी श्रीमती सी इंदुमती व पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह को सम्मानित किया गया ।
मेले में प्रमुख रूप से श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष रामजी गुप्ता, नगर पालिका परिषद बिंदकी की चेयरमैन श्रीमती राधा साहू,नगर पालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी निरुपमा प्रताप,समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल गुप्ता उर्फ दयालु,भाजपा नेता वीरेंद्र दुबे, अतुल द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य वरिष्ठ नागरिक,विभिन्न दलों के प्रतिनिधि व मेला कमेटी के सभी पदाधिकारी,बिंदकी कोतवाल तारकेश्वर सिंह,बकेवर थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा ।
