– जन प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी ने किया दीप प्रज्ज्वलित

– गीत, वंदना, लघु नाटिका व आल्हा प्रस्तुतीकरण के साथ शहीदों को किया गया नमन


फतेहपुर । आजादी का अमृत महोत्सव “मेरी माटी मेरा देश” मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन अमृत कलश यात्रा अंतर्गत जनपद स्तरीय कार्यक्रम लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि सांसद/राज्यमंत्री,भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योति,विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल,विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता,विधायक बिन्दकी जय कुमार सिंह जैकी,भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल,जिलाधिकारी श्रीमती सी. इंदुमती द्वारा विभिन्न विभागो की लगी प्रदर्शनी का फीता काटकर एवं कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभांरभ किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत परिषदीय विद्याल सिंधाव, कुंभीपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मलवा के छात्र/छात्राओं द्वारा स्वागत गीत,वंदना,लघु नाटिका एवं संस्कृति विभाग लखनऊ द्वारा पंजीकृत आल्हा पार्टी छोटेलाल पाल की टीम द्वारा मन मोहक प्रस्तुति दी गयी ।

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से 09 अगस्त 2023 से प्रारंभ हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत में प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत के वार्डो से मिट्टी एकत्र कर विकास खंडों तक ले जाया गया । इस एकत्र की गयी मिट्टी को कलश में भरकर जनपद स्तर से लखनऊ से दिल्ली ले जाकर एक अमृतवाटिका बनायी जा रही है ।
सांसद/केन्द्रीय राज्यमंत्री मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मेरी माटी मेरा देश,मिट्टी को नमन,वीरों का वन्दन अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम देश को आजादी दिलाने वाले बलिदानियों के नमन व सम्मान के लिए आयोजित हुआ है । इस कार्य से सचमुच वीरों को याद करने व उनको नमन करने का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है । भारत के वीर सपूतों ने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है । जिसमे जनपद फतेहपुर के वीर शहीदों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है । जलियांवाला बाग में अंग्रेजों द्वारा जो क्रूरता की गई है उसको देखकर आंखे नम हो जाती है । प्रधानमंत्री की प्रेरणा से हर घर तिरंगा लगाया गया, जो राष्ट्र के समृद्धि का प्रतीक है । हमे अपनी अपनी छोटी छोटी उम्मीदों/महत्वा कांक्षा से बढ़कर राष्ट्र को सर्वोपरि मानना चाहिए । क्योंकि राष्ट्र है तभी हम है । मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में शहीद होने वाले वीरों के नाम का श्रीफलकम लगाया गया है । जिससे कि उनके परिवारजनों व शहीद को सम्मान मिलेगा और नागरिक उनके संघर्ष को याद करेंगे । उन्होंने लेखनी के सिपाही स्व० गणेश शंकर विद्यार्थी जी की पुण्य तिथि पर नमन करते हुए कहा कि अपनी लेखनी के माध्यम से राष्ट्र के निर्माण में योगदान दिया जो अतुल्यनीय है ।
शहीद वीर-वीरांगनाओं को सम्मान।
'मेरी माटी मेरा देश' अभियान।यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय @narendramodi जी के आह्वान पर देश भर में मनाये जा रहे #MeriMaatiMeraDesh कार्यक्रम के अंतर्गत फ़तेहपुर में #अमृत_कलश में मिट्टी संग्रहित कर अमर बलिदानी की पावन स्मृतियों को नमन किया। pic.twitter.com/4hzamiX65W
— Sadhvi Niranjan Jyoti (मोदी का परिवार) (@SadhviNiranjan) October 26, 2023
विधायक बिन्दकी जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि जिस समय ग्राम पंचायतों व विकास खंडों से मिट्टी एकत्र की जा रही थी । उनके क्षेत्र में आजादी की लड़ाई में शहीद होने वाले वीरों की याद जरूर आयी होगी । जैसे अमौली ब्लाक के नोनारा, खजुहा के बावनी इमली,मलवां के फसियाबाग, तेलियानी के कोराई गांव आदि में हुई घटना सबके दिलो में जरूर एक बार याद आयी होगी और उनके प्रति सम्मान बढ़ा होगा । माताएं बहनें जब सर पर कलश लेकर जा रही थी । जो इस बात के साक्षी है कि शहीदों को सम्मान मिला है ।
#मेरी_माटी_मेरा_देश
आज सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह जनपद फतेहपुर में 'मेरी माटी मेरा देश' के अंतर्गत आयोजित जनपद स्तरीय अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए।MYogiAdityanath Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल Apna Dal-S pic.twitter.com/9yFc804RlN
— Jai Kumar Singh Jaiki (@jksjaiki) October 26, 2023
विधायक अयाहशाह विकास गुप्ता ने कहा कि पूर्व काल खंड में भारत एक समृद्धशाली देश था विदेशियों ने भारत को लूटने का काम किया है । उनके अत्याचार से बचाने के लिए भारत के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद कराया,उसको याद करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है ।
देश की आजादी की लड़ाई 1857 से शुरू होकर 1947 में आजादी मिली । आजादी के वीर सपूतों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी,सुभाष चन्द्र बोस ,चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव सिंह, डा0 भीमराव अम्बेडकर आजादी की लड़ाई,लड़ने के लिए जनसमुदाय को शामिल किया क्योंकि बिना जन सहभागिता के कोई भी कार्यक्रम सफल नहीं हो सकता है । आजादी की लड़ाई में जनपद फतेहपुर के वीर सपूतों का भी अहम योगदान रहा हैं ।
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र 196 देशों में भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है । प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को विदेशों में भी सम्मान मिल रहा है एवं जम्मू कश्मीर में 370 धारा एवं बांग्लादेश और भारत की सीमा का विवाद खत्म कराया गया ।
विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ,सबका विकास, सबके विश्वास के साथ बिना भेदभाव के सभी वर्गों को समाज के अंतिम पायदान में खड़े पात्र व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है । हमारा देश किसानों, वनों, नदियों का देश है । गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी के हाथो को मजबूत बनाए ।
फतेहपुर सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षाग्रह में "मेरी माटी मेरा देश" के अंतर्गत जिला स्तरीय अमृत कलश यात्रा के पुनीत कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ l आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी की प्रेरणा स्वरूप यह अभियान हमारे शहीदों को और आज़ादी के नायकों को नमन करने का एक अनुपम प्रयास है। pic.twitter.com/8RqhGQsSzg
— RAJENDRA SINGH PATEL(मोदी का परिवार) (@BJP4Rajendra) October 26, 2023
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से देश लगातार समृद्धि की ओर बढ़कर विकसित होने की दिशा में अग्रसर है । प्रधानमंत्री का सपना है कि वर्ष 2047 तक भारत को समृद्धि शील एवं विकसित करना है । इसके लिए हम सबको मिला कर काम करना है ।
भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव”मेरी माटी मेरा देश” मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन अमृत कलश यात्रा के कार्यक्रम का प्रधानमंत्री ने 29 जुलाई 2023 को 103वें एपिसोड मन की बात में साझा किया ।
प्रधानमंत्री कैबिनेट में भी इस कार्यक्रम को साझा किया । क्योंकि उनके मन में सीमाओं पर रक्षा करने वाले हमारे देश के वीर जवानों व शहीदों को सम्मान देने के लिए किया जो निष्पक्ष राष्ट्रवादी विचारधारा है । प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी राष्ट्र की प्रगति के बारे में निरंतर कार्य करते रहते है ।
जिलाधिकारी श्रीमती सी. इंदुमती ने कार्यक्रम में आए हुए जनप्रतिनिधियों,नागरिकों को अभिनंदन/आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे देश के वीर सपूतों ने बलिदान देकर हमे आजादी दिलाई है । उसे कायम रखना हमारा परम कर्तव्य है । भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सबका सहयोग अपेक्षित है । बेटी,बेटा में अंतर नही रखा जाय, बेटो से बेटियां हर क्षेत्र में आगे है । सरकार ने आपके मदद के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाए चला रही है, से लाभ ले । किसान जैविक खेती करे और अपनी आय में वृद्धि करे । सकारात्मक सोच के साथ कार्य करे तभी देश का विकास होगा । राजस्व विभाग के 400 वादों का निस्तारण किया गया है ।
कार्यक्रम का सफल संचालन अनुराग मिश्रा द्वारा किया गया ।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह,मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, ब्लॉक प्रमुख एवं ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष अमित तिवारी, ब्लॉक प्रमुख विजयीपुर प्रति निधि आदित्य त्रिवेदी,ब्लॉक प्रमुख तेलियानी प्रतिनिधि अभिषेक त्रिवेदी,ब्लॉक प्रमुख हथगाम,जिला विकास अधिकारी प्रमोद सिंह चंद्रौल, परियोजना निदेशक डीआरडीए शेषमणि सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव,जिला विद्यालय निरीक्षक सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे ।
