कानपुर,26 अक्टूबर । करबिगवां रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनकर तैयार हो गया है । आने 28 अक्तूबर को मुख्यमंत्री से करबिगवां पुल का लोकार्पण कराने की तैयारियां कर रहा है । इसके लिए उसने जिला प्रशासन को विस्तृत ब्योरा सौंपा है । जबकि चार महीने से इस पुल पर वाहनों का आवागमन हो रहा है ।
वही 50 लाख की लागत से तैयार हुआ है । (आरओबी) ओवरब्रिज सेतु निगम ने करीब 50 लाख रुपये से करबिगवा रेलवे क्रॉसिंग पर पुल बनाया है । निर्माण तीन साल में होना था पर इसमें करीब सात साल से भी ज्यादा समय लग गया ।
चार महीने पहले निर्माण पूरा हुआ तो सेतु निगम ने लोकार्पण कराने के उद्देश्य से वाहनों का संचालन नहीं शुरू किया और दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगा दी । इससे नाराज लोगों ने बेरि केडिंग हटाकर आवागमन शुरू कर दिया था ।
कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर स्थित पुरवामीर चौराहे से होकर जाने वाले रास्ते में करबिगवां रेलवे क्रासिंग पर साल 2016 से आरओबी निर्माण शुरू हुआ था । इसकी समय सीमा तीन साल रखी गई थी लेकिन इसे पूरा होने में करीब सात साल से ज्यादा का समय लग गया । पुल बनने के चलते रास्ता पूरी तरह बंद होने से आसपास गांवों के लोग 10 किमी का चक्कर लगाकर आवागमन करने को मजबूर थे ।
चार माह पूर्व आरओबी बनकर तैयार हो गया । जिसके बाद यात्रियों ने वाहन निकालने शुरू कर दिए । रेलवे ओवर ब्रिज बन जाने से कानपुर व फतेहपुर के डेढ़ दर्जन गांवों की लगभग 50 हजार आबादी को सीधा लाभ पहुंचा है ।
